DIGITAL INFORIYA

Latest Jobs, Admit Card, Results, Admission, Scholarship and Government Updates

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana (Snatak) 2026 : ₹50,000 Apply Online

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana (Snatak) 2026 : ₹50,000 Apply Online Full Guide

योजना का परिचय (Short Info)

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को बिहार सरकार द्वारा ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी ताजा पत्र (04.05.2026) के अनुसार, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को 15 मई 2026 तक पात्र छात्राओं का डेटा पोर्टल पर अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया गया है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana किन छात्राओं को लाभ मिलेगा और आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज तैयार रखने हैं।

किसे मिलेगा लाभ? (Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: Eligibility Criteria)

  • निवासी : छात्रा बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • शैक्षणिक योग्यता : बिहार के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • कट-ऑफ डेट : वैसी छात्राएं जिन्होंने दिसंबर 2025 तक अपनी स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।
  • बैंक खाता : छात्रा का अपना बैंक खाता बिहार में होना चाहिए और वह Aadhaar Seeded (डीबीटी के लिए) होना चाहिए।

Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana,कौन-कौन से सेशन आवेदन कर सकते हैं?

ताजा सूचना के अनुसार, निम्नलिखित सत्र (Sessions) की छात्राएं पात्र मानी जाएंगी:  
  • दिसंबर 2025 तक उत्तीर्ण: वे सभी सत्र (जैसे 2019-22,2020-2023 2021-24, 2022-25 आदि) जिनका फाइनल रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 से पहले जारी हो चुका है। 
  • छूटे हुए पुराने सत्र: वैसे सत्र जिनका रिजल्ट पहले आ चुका था लेकिन तकनीकी कारणों से पोर्टल पर डेटा नहीं चढ़ा था, उन्हें भी 15 मई तक अपलोड किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज़ Bihar Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation 2026: Documents Required)

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले इन दस्तावेजों को स्कैन करके तैयार रखें:  
  1. स्नातक अंक पत्र (Marksheet) - फाइनल ईयर/सेमेस्टर की ओरिजिनल मार्कशीट 
  2. आधार कार्ड - छात्रा का आधार कार्ड (बैंक और मोबाइल से लिंक) 
  3. निवास प्रमाण पत्र - बिहार राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र (Current) 
  4. बैंक पासबुक - बिहार का बैंक खाता (Aadhaar Seeded अनिवार्य) 
  5. फोटो और सिग्नेचर - पासपोर्ट साइज फोटो और स्कैन किए हुए हस्ताक्षर 
  6. मोबाइल और ईमेल - सक्रिय मोबाइल नंबर और पर्सनल ईमेल आईडी

आवेदन की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step Guide-Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026)

  • विश्वविद्यालय स्तर पर डेटा अपलोड: सबसे पहले आपका विश्वविद्यालय 15.05.2026 तक मेधासॉफ्ट पोर्टल पर आपका परीक्षाफल अपलोड करेगा।
  • पात्रता की जांच: डेटा अपलोड होने के बाद, आप पोर्टल पर जाकर ‘Check Student Eligibility’ में अपना नाम और रोल नंबर डालकर चेक करेंगे।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: नाम लिस्ट में होने पर आपको ‘Student Registration’ पर क्लिक कर अपनी जानकारी भरनी होगी।
  • दस्तावेज अपलोड: मांगे गए सभी दस्तावेजों को निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  • सत्यापन (Verification): विभाग द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसमें कुछ हफ़्तों का समय लग सकता है।
  • भुगतान: वेरिफिकेशन सफल होने के बाद ₹50,000 की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

Some Useful Important Links

Check Name In ListClick Here
Online Registration/ApplyLink Active Soon
Official WebsiteClick Here
Join WhatsApp ChannelFollow Now
Join Telegram ChannelFollow Now


Disclaimer: This page is provided for informational purposes only. Candidates must verify all details from the official notification and official website before applying.

Comments